अमरीका में मटर की बिजाई 95 प्रतिशत पर पहुंची

09-Jun-2026 07:45 PM

वाशिंगटन। अमरीका में मटर का बिजाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। क्षेत्रीय / प्रांतीय कर्यालयों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) ने जो रिपोर्ट जारी की है उससे संकेत मिलता है

कि राष्ट्रीय स्तर पर 8 जून 2026 तक 95 प्रतिशत अनुमानित (चिन्हित) क्षेत्र में मटर की बिजाई पूरी हो चुकी थी जबकि गत वर्ष की समान अवधि में 94 प्रतिशत क्षेत्र में बिजाई समाप्त हुई थी। बिजाई क्षेत्र का पंचवर्षीय औसत आंकड़ा 92 प्रतिशत है। 

बिजाई में सर्वाधिक तेज प्रगति उत्तरी डकोटा प्रान्त में देखी जा रही है जहां 96 प्रतिशत क्षेत्र में मटर की बिजाई सम्पन्न हो चुकी है। चालू वर्ष के दौरान इस राज्य में 3,45,600 एकड़ भूमि में मटर की बिजाई होने का अनुमान लगाया गया था।

इसके मोंटाना प्रान्त में 6,74,500 एकड़ में लक्ष्यांकित क्षेत्र के 95 प्रतिशत भाग में बिजाई की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अन्य प्रांतों में भी बिजाई की स्थिति अच्छी है। कनाडा में इसकी गति अपेक्षाकृत कुछ धीमी है।