बिक्री / वितरण के लिए 2026-27 में 218.55 लाख टन गेहूं आवंटित
09-Jun-2026 03:27 PM
नई दिल्ली। केन्द्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिक्री / वितरण हेतु कुल 218.55 लाख टन गेहूं का कोटा आवंटित किया है जो 2025-26 के लिए आवंटित स्टॉक 191.56 लाख टन से करीब 27 लाख टन ज्यादा है।
इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के मद में गेहूं का आवंटन 171.33 लाख टन से बढ़ाकर 214.47 लाख टन नियत किया गया है जबकि मध्याह्न भोजन योजना के मद में 3.58 लाख टन से घटाकर 2.00 लाख टन,
कल्याणकारी संस्थानों एवं छात्रावासों के लिए आवंटन 95 हजार टन से घटाकर 3 हजार टन, एसएजी के मद में 21 हजार टन से घटाकर 3 हजार टन तथा अन्य मदों के लिए 10 हजार टन गेहूं का आवंटन हुआ है। अभी खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के लिए गेहूं के आवंटन की घोषणा नहीं हुई है।
