News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश में मंडी शुल्क बढ़ा, कपास पर राहत
09-Jun-2026 03:10 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश में मंडी शुल्क बढ़ा, कपास पर राहत
★ मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि उपज मंडी शुल्क (मंडी टैक्स) में संशोधन करते हुए अधिकांश कृषि जिंसों पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि कपास पर शुल्क में राहत प्रदान की गई है।
★ नई व्यवस्था के तहत अन्य कृषि उपजों पर अब प्रति ₹100 के कारोबार पर ₹1.50 मंडी शुल्क लिया जाएगा, जो पहले ₹1 था। सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से राज्य को सालाना लगभग ₹835 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। प्राप्त राशि का उपयोग अधोसंरचना विकास और गोसंवर्धन से जुड़े कार्यों में किया जाएगा।
★ वहीं कपास उत्पादकों को राहत देते हुए कपास पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा कपास की गठान पर लगने वाला शुल्क भी ₹1 से घटाकर 50 पैसे कर दिया गया है।
★ इस कदम से प्रदेश के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पड़ोसी राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र, की मंडियों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और राज्य के भीतर ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
★ कपास पर शुल्क में कटौती से राज्य की मंडियों में कपास की आवक बढ़ सकती है, जबकि अन्य जिंसों पर शुल्क वृद्धि का असर व्यापारिक लागत पर देखने को मिल सकता है।
