News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तमिलनाडु सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का कैनेडियन पीली मसूर दाल टेंडर ₹77,890 प्रति टन के आसपास तय होने की संभावना
09-Jun-2026 02:02 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तमिलनाडु सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का कैनेडियन पीली मसूर दाल टेंडर ₹77,890 प्रति टन के आसपास तय होने की संभावना
★ तमिलनाडु सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (TNCSC) के ताजा दाल खरीद टेंडर में अंतिम चरण की मूल्य वार्ता जारी है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सौदे ₹77,890 प्रति टन के आसपास बातचीत में हैं।
★ सूत्रों के मुताबिक, टेंडर का आवंटन कई कंपनियों के बीच किया जा सकता है। इनमें से दो कंपनियों को लगभग 15,000-15,000 टन का आवंटन मिलने की संभावना है। वहीं दो अन्य प्रतिभागियों को 12,000-12,000 टन तथा पांचवें सफल बोलीदाता को लगभग 6,000 टन का आवंटन मिल सकता है।
★ व्यापार जगत का कहना है कि अंतिम मूल्य वार्ता अभी जारी है और निगम की मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम दरों और आवंटन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
★ दलहन बाजार के लिए इस टेंडर के नतीजे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि इससे दक्षिण भारत में दलहनों की सरकारी खरीद मांग और बाजार रुझान के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं।
