तिलहन फसलों की बिजाई की गति धीमी
09-Jun-2026 07:43 PM
नई दिल्ली। भीषण गर्मी एवं खेतों की मिटटी में नमी की कमी के कारण खरीफ कालीन तिलहन फसलों का उत्पादन क्षेत्र 5 जून 2026 तक 42 हजार हेक्टेयर पर ही पहुंच सका जो गत वर्ष की समान अवधि के बिजाई क्षेत्र 52 हजार हेक्टेयर से 10 हजार हेक्टेयर कम है।
मूंगफली का रकबा 9 हजार हेक्टेयर से फिसलकर 11 हजार हेक्टेयर तथा तिल का क्षेत्रफल 10 हजार हेक्टेयर से घटकर 4 हजार हेक्टेयर रह गया लेकिन सोयाबीन का उत्पादन क्षेत्र 17 हजार हेक्टेयर से सुधरकर 19 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया।
वर्ष 2025 में सम्पूर्ण खरीफ सीजन के दौरान 50.29 लाख हेक्टेयर में मूंगफली 123.96 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, 88 हजार हेक्टेयर में सूरजमुखी, 9.63 लाख हेक्टेयर में तिल, 83 हजार हेक्टेयर में नाइजरसीड तथा 10.89 लाख हेक्टेयर में अरंडी सहित कुल 196.38 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की खेती हुई थी। इस बार सोयाबीन पर सबकी नजर रहेगी।
