2025 में सोयाबीन बाजार पर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का प्रभाव

24-Dec-2024 02:29 PM

2025 में सोयाबीन बाजार पर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का प्रभाव
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध 2025 में वैश्विक सोयाबीन बाजार को प्रभावित कर सकता है, जिसमें अमेरिकी निर्यात में 634 लाख तक की गिरावट और ब्राजील में रिकॉर्ड स्तर पर निर्यात की संभावना जताई जा रही है।
अमेरिकी निर्यात पर असर:
अमेरिका के 2025-26 विपणन वर्ष (सितंबर-अगस्त) में सोयाबीन के स्टॉक 1214 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि नए फसल निर्यात में 634 लाख टन तक की कमी हो सकती है। अमेरिका के पुराने सोयाबीन आपूर्ति में केवल 63 लाख टन की गिरावट देखी जा सकती है।

ब्राजील का उत्पादन और निर्यात:
ब्राजील के 2024-25 में रिकॉर्ड 1,690 लाख टन सोयाबीन उत्पादन की संभावना। 
ब्राजील से निर्यात 2025 में 1100 लाख टन पहुंचने का अनुमान। चीन को बड़े पैमाने पर निर्यात रह सकता है।

अर्जेंटीना का उत्पादन:
अर्जेंटीना का उत्पादन 495 लाख टन तक रहने की उम्मीद। 
ट्रेड वॉर की स्थिति में चीन को निर्यात में बढ़ोतरी की संभावना।

कुल मिलाकर अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से दक्षिण अमेरिकी देशों, विशेष रूप से ब्राजील और अर्जेंटीना को अवसर मिल सकता है, लेकिन बढ़ती उपलब्धता के कारण वैश्विक कीमतों पर दबाव बना रहने की उम्मीद।