ABARES ने दलहन का उत्पादन अनुमान बदला
03-Dec-2024 08:43 AM
ABARES ने दलहन का उत्पादन अनुमान बदला
★ आकड़ों के अनुसार चना उत्पादन 13 लाख टन से बढ़ाकर 19 लाख टन दिया गया तथा मसूर का 17 लाख टन से घटाकर 11 लाख टन दिया।
★ चना उत्पादन गत अनुमान से 42% बढ़ाया व मसूर का 34% घटाया गया।
★ चना उत्पादक क्षेत्रों न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड में मौसम फसल के अनुकूल जबकि विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रलिया में मौसम खराब होने से मसूर उत्पादकता पर पड़ा असर।
★ न्यू साउथ वेल्स में रिकॉर्ड 11 लाख टन उत्पादन पहुंचने की उम्मीद जो 2016-17 में 7.92 लाख टन था।
★ क्वींसलैंड में बिजाई समाप्ति की ओर, चना उत्पादन 7.5 लाख टन बताया गया जो 2016-17 में रिकॉर्ड 11.5 लाख टन था।
★ विक्टोरिया में मसूर उत्पादन 4.3 व साउथ ऑस्ट्रेलिया में 5.7 लाख टन रहने की उम्मीद।
