अभी घटेंगे हल्दी के भाव
31-Jan-2024 06:50 PM
नई दिल्ली । निजामाबाद, सांगली के पश्चात इरोड मंडी में भी नई हल्दी की आवक का श्री गणेश हो गया है। एक दिन पूर्व ईरोड मंडी में नई हल्दी की आवक 12 बोरी की हुई और फिगर का भाव 10729 रुपए एवं गट्ठा 9009 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
आज मंडी में पुराने मालों की आवक 2900 बोरी की रही। गट्ठा का भाव पूर्व स्तर पर बोला गया लेकिन फली के भाव 200/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ 12800/13000 रुपए पर बोले गए। निजामाबाद मंडी में नई हल्दी की आवक 700 बोरी एवं पुरानी की आवक 800 बोरी की रही।
भाव दबे रहे। बाजार सूत्रों का कहना है कि हालांकि इस वर्ष देश में हल्दी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहेगा। लेकिन नए मालों की आवक के कारण कुछ समय तक बाजार दबे रहेंगे। वायदा बाजार में भी आज हल्दी अप्रैल का भाव 776 रुपए एवं जून का भाव 792 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।
