अधिक वर्षा ने मोटे अनाज और दलहन की बोवाई को धीमा किया, धान की रफ्तार बनी मजबूत

05-Aug-2025 11:39 AM

अधिक वर्षा ने मोटे अनाज और दलहन की बोवाई को धीमा किया, धान की रफ्तार बनी मजबूत
★ चालू खरीफ सीजन में धान की बोवाई तेज़ी से आगे बढ़ी है, लेकिन राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख राज्यों में हुई भारी वर्षा ने मोटे अनाज और दलहन की बुवाई की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
★ मोटे अनाज का रकबा पिछले साल की तुलना में 2.2% और दलहनों का रकबा 0.3% कम दर्ज किया गया है। इसका कारण कई राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होना है। राजस्थान में अब तक सामान्य से 81% अधिक और मध्य प्रदेश में 47% अधिक बारिश हुई है। इससे खेतों में अत्यधिक नमी और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे बोवाई प्रभावित हुई है।
★ राजस्थान मोटे अनाज और दलहन की बोवाई में देश का प्रमुख राज्य है। 2024-25 में राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों ने मिलकर देश की लगभग 40% मोटे अनाज और दलहन की बोवाई की थी।
★ धान की बोवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 4 अगस्त तक देशभर में औसत वर्षा सामान्य से 4% अधिक रही है।
★ देश के 23 राज्यों में सामान्य, 6 राज्यों में अधिक और 7 राज्यों में कम वर्षा दर्ज की गई है।
★ यदि अगस्त और सितंबर में भी अधिक वर्षा का सिलसिला जारी रहा, तो यह खरीफ सीजन की फसल के उत्पादन पर और असर डाल सकता है।