भारत में चावल उत्पादन का नया लक्ष्य: कम क्षेत्रफल, अधिक उत्पादन

05-May-2025 10:53 AM

भारत में चावल उत्पादन का नया लक्ष्य: कम क्षेत्रफल, अधिक उत्पादन
★ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित दो जीनोम एडिटेड धान की किस्मों का रविवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि भारत अब चावल की खेती का क्षेत्रफल 50 लाख हेक्टेयर घटाकर उत्पादन 1 करोड़ टन बढ़ाने का लक्ष्य तय कर रहा है।
★ मंत्री ने बताया कि “-5, +10” योजना के तहत चावल की खेती का क्षेत्र घटाकर उस ज़मीन पर तिलहन और दलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
★ भारत इन दोनों क्षेत्रों में आत्मनिर्भर नहीं है, इसलिए सरकार ने इनके लिए अलग-अलग मिशन शुरू किए हैं।
★ 2024-25 में चावल का क्षेत्रफल 477.3 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि उत्पादन 1358.4 लाख टन तक पहुंच गया।
★ नई विकसित किस्म कमला-DRR धान-100 और पूसा DST राइस 1 नामक धान की ये नई किस्में कम पानी की जरूरत वाली हैं। 
★ इन किस्मों को किसानों तक पहुंचने में अभी 4-5 साल लगेंगे, क्योंकि इन्हें बीज उत्पादन की पूरी प्रक्रिया (ब्रीडर, फाउंडेशन और सर्टिफाइड बीज) से गुजरना होगा।