भारत में काबुली चने का उत्पादन और निर्यात दोनों बढ़े, स्टॉक घटा
05-Aug-2025 02:04 PM
भारत में काबुली चने का उत्पादन और निर्यात दोनों बढ़े, स्टॉक घटा
★ आई ग्रेन इंडिया के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में भारत में काबुली चने का उत्पादन बढ़कर 5.20 लाख टन पहुंच गया, जो 2023-24 में 4.75 लाख टन था। यह लगभग 9.5% की वृद्धि है, जो निर्यात के बढ़ती मांग को दर्शाता है।
★ इसी अवधि में काबुली चने का निर्यात भी तेज़ी से बढ़ा है। 2023-24 में जहां निर्यात 1.00 लाख टन था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 1.31 लाख टन हो गया, यानी निर्यात ने करीब 31% की छलांग लगाई।
★ हालांकि उत्पादन और निर्यात दोनों में उछाल के बावजूद, समाप्ति स्टॉक थोड़ा घटकर 0.09 लाख टन रह गया है, जो पिछले वर्ष 0.10 लाख टन था।
★ देश में काबुली चने का उत्पादन और निर्यात दोनों मजबूत हैं, लेकिन बढ़ती वैश्विक मांग के चलते घरेलू स्टॉक पर हल्का दबाव बना हुआ है।
बढ़ती वैश्विक डिमांड से कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
