भारत ने मौजूदा सीजन में अप्रैल तक 4.24 लाख टन चीनी का किया निर्यात: AISTA

12-May-2025 07:06 PM

भारत ने मौजूदा सीजन में अप्रैल तक 4.24 लाख टन चीनी का किया निर्यात: AISTA

सबसे अधिक निर्यात सोमालिया को 92,758 टन किया गया।

चीनी निर्यात की अनुमति सरकार ने 20 जनवरी 2025 को दी थी, जिसमें अधिकतम 10 लाख टन चीनी के निर्यात की सीमा तय की गई थी।

AISTA के अनुसार 30 अप्रैल तक सफेद चीनी निर्यात 3.27 लाख टन, रिफाइंड चीनी का 77,603 टन, कच्ची चीनी 18,514 टन निर्यात की कई। 

लगभग 25,000 टन चीनी लोडिंग के लिए तैयार।

शीर्ष आयातक देश:

सोमालिया – 92,758 टन

अफगानिस्तान – 66,927 टन

श्रीलंका – 60,357 टन

जिबूती – 47,100 टन

AISTA ने करीब 8 लाख टन चीनी का निर्यात आंकड़े दिए। 

संघ ने सरकार से मांग की है कि 2025-26 के लिए गन्ने की उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) में वृद्धि के अनुरूप चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य भी बढ़ाया जाए। साथ ही इथेनॉल की खरीद दर में भी 10% की वृद्धि की मांग की गई है।