भाव विश्लेषण (29 अप्रैल बनाम 05 मई 2025)

05-May-2025 07:35 PM

सरसों:

दिल्ली कंडीशन:

दिल्ली में सरसों भाव 29 अप्रैल को ₹6100/क्विंटल थे, जो 1 से 3 मई तक स्थिर रहे लेकिन 5 मई को ₹6050 पर आ गए।

जयपुर कंडीशन:

जयपुर में भाव 29 अप्रैल को ₹6250 से बढ़कर 30 अप्रैल को ₹6300 पर पहुँच गए और 1 से 2 मई तक स्थिर रहे और आज ₹6275 पर बंद हुए। 

भरतपुर:

भरतपुर में भाव ₹5925 से शुरू होकर पिछले सप्ताह के अंत  तक ₹5950 तक पहुंचे लेकिन आज घटकर ₹5920 पर बंद हुए।

सरसों की आवक होने लगी कम परन्तु क्रशिंग मांग का नहीं मिल रहा समर्थन। 

मौजूदा भाव को निम्न स्तर समझें, तेल की मांग का भविष्य में समर्थन मिलने की उम्मीद। 

बाज़ारों सरसों तेल की जगह अन्य तेलों के इस्तेमाल का कोई विकल्प नहीं। तेल की मांग हर साल बढ़ रही है।


सोयाबीन:

लातूर:

लातूर में भाव 26 से 28 अप्रैल तक ₹4400 पर रहे लेकिन 29 व 30 अप्रैल को ₹4350 पर आ गए।

2 से 3 मई को फिर ₹4400 तक पहुँचे। 

देवास:

देवास में 28 अप्रैल को ₹4150 रहा लेकिन फिर से सुधार के साथ 3 मई को ₹4400 तक पहुँचा।

आज गिरावट आई के बाद ₹4300 पर बंद हुआ।

कोटा:

कोटा में भाव 4375 से स्टार से लगातार लुढकर पिछले सप्ताह शुक्रवार को ₹4320 और शनिवार और आज ₹4325 पर बंद हुए।

रिकॉर्ड फसल, कम क्रशिंग डिमांड के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों द्वारा बढ़ी मात्रा में की जा रही है बिक्री जैसे पिछले वर्ष सरसों में की गई थी।

DOC और सोयामील की DDGS के कारण घाटी डिमांड से भविष्य में कीमतों पर दवाब बना रहने की उम्मीद।

तेजी में न करें व्यापार।