ब्राज़ील और अर्जेंटीना में मक्का 2024/25 की बिजाई।
03-Dec-2024 09:51 AM
ब्राज़ील और अर्जेंटीना में मक्का 2024/25 की बिजाई।
ब्राज़ील
पिछले सप्ताह के अंत तक, ब्राज़ील में पहले मक्का की बुआई 93% पूरी हो चुकी थी, जो पिछले साल के 83% से अधिक है। यह सप्ताह में 7% की वृद्धि दर्शाता है।
साओ पाउलो, मीनस गेरैस और गोइआस में किसान अब सोयाबीन की बुआई समाप्त कर रहे हैं और अब मक्का की बुआई पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
दक्षिणी ब्राज़ील के कुछ हिस्सों में सूखा चिंता का विषय, लेकिन भविष्य में वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~
अर्जेंटीना मक्का (2024/25)
अर्जेंटीना में मक्का की बुआई 39.4% पूरी हो चुकी है, जो पिछले सप्ताह से 0.8% की वृद्धि है।
मुख्य उत्पादन क्षेत्रों में मक्का की बुआई 75-80%, दक्षिणी अर्जेंटीना में 30-50%बिजाई की गई, जबकि उत्तरी अर्जेंटीना में बुआई अभी तक शुरू नहीं।
बुएनस आयर्स अनाज विनिमय (Buenos Aires Grain Exchange) का अनुमान है कि अर्जेंटीना में बिजाई 63 लाख हेक्टेयर और उत्पादन470 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
