ब्राज़ील और अर्जेंटीना में सोयाबीन की बुआई की प्रगति
03-Dec-2024 09:44 AM
ब्राज़ील और अर्जेंटीना में सोयाबीन की बुआई की प्रगति
ब्राज़ील सोयाबीन (2024/25)
पिछले सप्ताह के अंत तक, ब्राज़ील ने अपनी सोयाबीन फसल का 83.2% हिस्सा बो दिया है, जो पिछले साल के 74.6% से अधिक है और इस समय के औसत 86.9% के करीब है।
बुआई का अधिकांश लगभग काम पूरा।
फसल स्थिति अच्छी।
2024/25 के लिए ब्राज़ील का सोयाबीन उत्पादन अनुमान इस सप्ताह 20 लाख बढ़ाकर 1680 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
~~~~~~~~~~
अर्जेंटीना सोयाबीन
पिछले सप्ताह के अंत तक, अर्जेंटीना ने अपनी सोयाबीन फसल की बिजाई 35.8% पहुंची, पिछले सप्ताह के मुकाबले 16% अधिक।
मुख्य उत्पादन क्षेत्रों में 60-70%, दक्षिणी अर्जेंटीना में बुआई 20-40% पहुंची, उत्तरी अर्जेंटीना में अभी तक बुआई शुरू नहीं हुई है।
बुएनस आयर्स अनाज विनिमय का अनुमान है कि अर्जेंटीना में बिजाई 186 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 508 लाख टन पहुँच सकता है।
