चीन द्वारा अमरीकी सोयाबीन की खरीद के वादे को पूरा करने में संदेह

26-Jun-2026 06:01 PM

शंघाई। यद्यपि चीन ने अमरीका से विशाल मात्रा में सोयाबीन का आयात करने का वादा किया है लेकिन वह अपना यह दायित्व पूरा कर पाएगा इसमें संदेह है। दरअसल इस आयात-निर्यात के लिए समय सीमा अस्पष्ट है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब अमरीका ने चाइनीज उत्पादों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की थी तब चीन ने मई से अक्टूबर 2025 के छह महीनों तक अमरीकी सोयाबीन का आयात रोक दिया था। उसके बाद दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अमरीका और चीन के राष्ट्रपति की मुलाकात हुई और एक करार पर सहमति बन गई। 

अमरीकी प्रशासन ने उस समय दावा किया था कि चीन ने नवम्बर-दिसम्बर 2025 में 120 लाख टन अमरीकी सोयाबीन खरीदने का वादा किया है और उसके बाद 2026 से 2028 के दौरान प्रति वर्ष 250 लाख टन अमरीकी सोयाबीन मंगाने का संकल्प व्यक्त किया है। 

लेकिन दिसम्बर 2025 तक चीन ने अपने वादे के 50 प्रतिशत यानी 60 लाख टन सोयाबीन की खरीदारी की जबकि अमरीकी वित्तमंत्री चीन को बार-बार समय सीमा का ध्यान दिला रहे थे।

जून 2026 तक चीन द्वारा कुल मिलाकर 119.60 लाख टन अमरीकी सोयाबीन का आयात किया गया जो दिसम्बर 2025 तक के लिए किए गए वादे के लगभग बराबर है।