चावल की सरकारी खरीद
03-May-2025 11:36 AM
चावल की सरकारी खरीद
★ 2024-25 विपणन वर्ष में अप्रैल 2025 तक कुल 471.94 लाख टन चावल की खरीद हुई, जिसमें 11 लाख टन रबी फसल का चावल शामिल है। यह पिछले वर्ष के 471.14 लाख टन से थोड़ा अधिक है।
★ बफर स्टॉक आवश्यकता 135.8 लाख टन और पीडीएस व अन्य योजनाओं के लिए सालाना जरूरत लगभग 400 लाख टन है। बचे हुए स्टॉक का इथेनॉल में इस्तेमाल किये जाने पर सोचा जा रहा है।
★ 1 अप्रैल तक केंद्रीय पूल में 382.09 लाख टन चावल और 371.51 लाख टन धान था, जबकि पिछले साल यह 301.57 और 343.24 लाख टन था।
★ 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुए खरीफ सीजन में अब तक 686.10 लाख टन धान खरीदा गया जो पिछले वर्ष 687.09 लाख टन था।
प्रमुख राज्यों में चावल खरीद (लाख टन):
ओडिशा: 40.1 (पिछले वर्ष 36.4)
आंध्र प्रदेश: 15.3 (14.1)
तमिलनाडु: 16 (15)
बिहार: 26.3 (20.6)
उत्तर प्रदेश: 38.6 (35.8)
मध्य प्रदेश: 29.2 (28.2)
पंजाब: 116.3 (124.3)
हरियाणा: 36 (39.5)
छत्तीसगढ़: 70 (83.2)
★ पूल में चावल स्टॉक बहुत अधिक, अच्छा उत्पादन होने और निर्यात का सहारा न मिलने से लम्बे समय तक चावल की कीमतों पर असर पड़ा था।
परन्तु अब कई चावल निर्यातक देशों में स्टॉक कम हुआ जिसे देख भारत से निर्यात बढ़ने की उम्मीद जो कीमतों को दे सकता हैं समर्थन।
