डब्ल्यू पी पी एस द्वारा 9-10 जुलाई को वाराणसी में कॉनक्लेव का आयोजन

12-Jun-2026 06:39 PM

नई दिल्ली। गेहूं कारोबार की एक महत्वपूर्ण एवं बहुचर्चित संस्था- व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी (डब्ल्यू पी पी एस) द्वारा 9-10 जुलाई को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी- वाराणसी के होटल ताज गंगेज में प्रतिष्ठित, उपयोगी एवं सामयिक "WPPS CEO's Conclave 2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम गेहूं उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के लिए अत्यन्त लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि इससे उन्हें अपनी आगामी रणनीति बनाने के लिए ठोस आधार प्राप्त होगा और स्पष्ट दिशा भी मिलेगी। 

आयोजन समिती ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस सर्वोपयोगी कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक गेहूं व्यापारी, ब्रोकर्स खरीदार- विक्रेता (स्टॉकिस्ट), अनाज विपणन एवं आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े तमाम प्रतिष्ठानों एवं अन्य सम्बद्ध पक्षों के लिए महज 5000 रुपए प्रति प्रतिनिधि का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया है। यह ऑफर मूल्य 20 जून 2026 तक के लिए मान्य होगा। 

इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने वालों को देश के अग्रणी फ्लोर मिलर्स, प्रोसेसर्स एवं फूड ऑपरेटर्स के साथ जुड़ने एवं विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा और साथ ही साथ गेहूं की पैदावार, गुणवत्ता, खरीद, सरकारी नीतियों एवं बाजार की धारणा से सम्बन्धित विशेष जानकारी प्राप्त होगी।

घरेलू एवं वैश्विक स्तर पर गेहूं के कारोबार के अवसरों को समझने के लिए यह एक उपयोगी मंच साबित होगा। सरकार 50 लाख टन गेहूं एवं 10 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की स्वीकृति पहले ही प्रदान कर चुकी है।

यह प्लेटफार्म उद्योग जगत के निर्णय कर्ताओं, खरीदारों एवं विक्रेताओं के साथ नेटवर्किंग करने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान गेहूं की मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) में नए व्यावसायिक मौके को समझने तथा साझेदारी को विकसित करने में अच्छी सहायता मिलेगी।