गेहूं भाव विश्लेषण (29 अप्रैल बनाम 05 मई 2025)

05-May-2025 06:49 PM

दिल्ली- राजस्थान/उत्तर प्रदेश

दिल्ली में भाव 29 अप्रैल को ₹2645 से बढ़कर 5 मई को ₹2680 प्रति क्विंटल तक पहुँच गए।

जबलपुर:

जबलपुर में गेहूं भाव ₹2500 पर स्थिर रहे।

कोटा मिल क्वालिटी:

कोटा के भाव ₹2425 से घटकर ₹2411 हो गए, जबकि सप्ताह में 2 दिन के लिए यह ₹2430 तक भी पहुँचे थे।

शाहजहांपुर:

शाहजहांपुर में सबसे अधिक गति से बढ़ा, भाव ₹2461 से बढ़कर ₹2500 तक पहुँच गए।

देशभर में गेहूं की आवक जारी है और सरकारी खरीद भी रफ्तार पकड़ रही है।

जैसा की पहले अपनी कई पिछली रिपोर्ट में आई-ग्रेन इंडिया ने कहा था कि भाव बॉटम तक आ चुके हैं और भविष्य में और बढ़ सकते हैं।

परन्तु पिछले वर्ष के भावों की प्रतिकल्पना करना छोड़ दें।