इथेनॉल आयात पर रोक लगाने की ISMA की अपील

16-Jul-2025 09:11 AM

इथेनॉल आयात पर रोक लगाने की ISMA की अपील
★ ISMA ने केंद्र सरकार से ईंधन उपयोग के लिए इथेनॉल के आयात पर रोक लगाने की मांग की।
★ ISMA का कहना है कि आयात शुरू होने से ₹40,000 करोड़ से अधिक के निवेश पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इससे गन्ना किसानों को समय पर भुगतान करने की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
★ अमेरिका भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के तहत ईंधन इथेनॉल के लिए भारतीय बाजार खोलने का दबाव बना रहा है।
★ 2018 से अब तक भारत में इथेनॉल उत्पादन क्षमता 140% से अधिक बढ़ चुकी है।
★ इथेनॉल ब्लेंडिंग वर्तमान में 19% पर पहुँच चुकी है और अक्टूबर 2025 तक 20% लक्ष्य तय समय से पहले प्राप्त करने की उम्मीद है।
★ ISMA ने कहा कि यह उपलब्धि अनुकूल सरकारी नीतियों और इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध के चलते ही संभव हो सकी है।
★ संगठन का कहा कि यदि अब इथेनॉल आयात की अनुमति दी गई, तो घरेलू निवेश, रोजगार और किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।