इवपा ग्लोबल राउंड टेबल कांफ्रेंस के अंत में महामंत्री ने सबको धन्यवाद दिया

20-Jul-2024 11:16 AM

नई दिल्ली। स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण संगठन - इंडियन वेजिटेबल ऑइल प्रोड्यूसर्स (इवपा) द्वारा 18 एवं 19 जुलाई 2024 को जे डब्ल्यू मैरियट होटल, एयरोसिटी, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय 'इवपा ग्लोबल राउंड टेबल' कांफ्रेंस सफलतापूर्वक हो गया। इस आयोजन की थीम (विषय वस्तु) थी - वैज ऑइल विजन 2030 : अवसर और चुनौतियाँ। देश-विदेश के अनेक विशेषज्ञों एवं विश्लेषकों ने इस थीम को केंद्र में रखकर वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर अपना सारगर्मित, उपयोगी, व्यावहारिक एवं लाभदायक विचार प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम समापन पर इवपा के महामंत्री ने सभी आगंतुक मेहमानों एवं प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी प्रख्यात वक्ताओं एवं अनुभवी विशेषज्ञों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके विचार एवं आकड़े वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार से जुड़े सभी पक्षों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। वर्ष 2030 तक भारत को वनस्पति तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और इसकी निरंतरता को बरकरार रखने में उनके मूल्यवान सुझावों से काफी सहायता मिलेगी।

महामंत्री ने इस आयोजन में पधारे मुख्य अतिथि, माननीय अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ सरकारी अधिकारीयों एवं विदेशी प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया। इसी तरह कार्यक्रम के सभी भागीदारों, प्रायोजकों तथा प्रदर्शनकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। महामंत्री ने इवपा के अध्यक्ष सुधाकर देसाई का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी बेजोड़ नेतृत्व क्षमता और अथक मेहनत की बदौलत यह कार्यक्रम सफलता से के शीर्ष मुकाम तक पहुंच सका।