IVPA द्वारा आयोजित वेज ओईल विजन 2030 कांफ्रेंस में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा तेलों में दी गयी राय
22-Jul-2024 10:07 AM
IVPA द्वारा आयोजित वेज ओईल विजन 2030 कांफ्रेंस में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा तेलों में दी गयी राय
★ 2030 में खाद्य तेलों की खपत 290 लाख टन, आगामी 5 सालों में भारत में खाद्य तेलों का उत्पादन 120 लाख टन का दिया गया अनुमान।
★ भविष्य में घटती डिमांड के कारण विदेशों से भारत की खाद्य तेलों के आयात मामले में निर्भरता बनी रहेगी।
★ भविष्य में कई देशों द्वारा पाम तेल का इस्तमाल बायो फ्यूल में बढ़ने के कारण कुल उपलब्धता पर पड़ सकता है असर।
★ 2025 लाख टन के वैश्विक उत्पादन में से अभी तक 31% का इस्तमाल बायो डीजल के रूप में हो रहा है।
★ विश्व के कई देशों में धीरे-धीरे यूज्ड कूकिंग ऑइल (UCO) का इस्तमाल बायो डीजल बनाने में हो रहा है परन्तु भारत में ऐसा कुछ नहीं।
★ UCO से बायो डीजल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने होंगे जैसे कि घर, रेस्टोरेंट, ढाबों से इस्ताल किये गये तेल को इकठ्ठा किया जाए।
★ सभी विशेषज्ञों ने एकमत कहा कि तेल-तिलहन का वायदा बाजार पुनः शुरू होना चाहिए।
★ भविष्य में भावों की बात करें तो क्रूड पाम तेल अक्टूबर वायदा सितम्बर महीने तक 3750-4100 रिंगिट, दिसंबर सोया तेल वायदा 43.5-47.5 सेंट/पौंड, सोया तेल दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 44.66 सेंट/पौंड रह सकते हैं, यानी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी की उम्मीद।
भारतीय पोर्ट पर अगस्त शिपमेंट CNF भाव सितम्बर तक इस प्रकार रह सकते हैं
तेल: भाव $/टन में
क्रूड पाम तेल-930/990
सोया तेल-985/1025
सूरजमुखी तेल-1020/1050
★ सरसों तेल के मामले में कहा गया कि सीजन के दौरान कीमतें MSP से कम होने की वजह से विभिन्न एजेंसियों द्वारा अधिक मात्रा में खरीद की गयी।
★ जिसकी बिक्री सरकार द्वारा कीमतों को नियंत्रित करने व उपलब्धता बढ़ाए रखने के लिए की जाएगी।
★ अभी हाल ही में हैफेड व नैफेड ने सरसों बिक्री टेंडर जारी किये।
★ देखना होगा कि टेंडर में किस भावों पर सरसों पास की जाती है बाजार उसी अनुरूप चलेंगे।
★ सभी विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मात्रा में की जानी चाहिए सरसों की बिक्री ताकि ऑइल मिलें चल सकें।
★ सभी विशेषज्ञों ने सरकार से कहा कि खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बदलाव करना बेहद जरुरी, भविष्य में किसान घटा सकते हैं तिलहन का उत्पादन।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Opinions given by various experts on oils in the Veg Oil Vision 2030 Conference organized by IVPA
★ Consumption of edible oils in 2030 is estimated to be 290 lakh tons, production of edible oils in India in the next 5 years is estimated to be 120 lakh tons.
★ Due to decreasing demand in future, India will continue to depend on import of edible oils from foreign countries.
★ In future, due to increased use of palm oil as biofuel by many countries, the total availability may be affected.
★ Out of the global production of 2025 lakh tons, 31% is still being used as biodiesel.
★ In many countries of the world, used cooking oil (UCO) is gradually being used to make biodiesel, but nothing like this is happening in India.
★ To increase the production of bio diesel from UCO, many steps will have to be taken such as collecting the oil used from homes, restaurants, dhabas.
★ All the experts unanimously said that the futures market of oilseeds should be restarted.
★ Talking about the future prices, Crude Palm Oil October futures may remain at 3750-4100 ringgit by the month of September, December Soya Oil futures at 43.5-47.5 cents/pound, Soya Oil December contract at 44.66 cents/pound, i.e., prices of edible oils are expected to rise in the international market.
August shipment CNF rates at Indian ports may remain like this till September
Oil: Price in $/tonne
Crude palm oil-930/990
Soya oil-985/1025
Sunflower oil-1020/1050
★ In the case of mustard oil, it was said that due to prices being lower than MSP during the season, various agencies bought it in large quantities.
★ Which will be sold by the government to control prices and increase availability.
★ Recently, HAFED and NAFED issued mustard sale tenders.
★ It has to be seen at what prices mustard is passed in the tender, the market will move accordingly.
★ According to all experts, mustard should be sold in large quantities so that oil mills can run.
★ All experts told the government that it is very important to change the import duty of edible oils, farmers may reduce the production of oilseeds in future.
