जारी किये गये पहले रबी बिजाई आकड़े
03-Dec-2024 08:34 AM
जारी किये गये पहले रबी बिजाई आकड़े
★ जैसा आई ग्रेन इंडिया ने उम्मीद जताई थी आकड़े उसी प्रकार आ रहे हैं।
★ कुल रबी फसलों की बिजाई गत वर्ष से 17% बढ़ी। IMD के अनुसार 1 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक देश के 720 जिलों में से 64% में बारिश औसत से कम।
★ गेहूं बिजाई में जबरदस्त इजाफा, बिजाई गत वर्ष से 12.38 लाख हेक्टेयर उछलकर 200.4 लाख हेक्टेयर पहुंची जबकि 5 सालाना औसत/सामान्य एरिया 312.35 लाख हेक्टेयर है।
★ लगभग सभी राज्यों में बिजाई गत वर्ष से मजबूत जोकि स्वाभाविक था, सीजन भर ऊंची कीमतों को देख किसानों की दिलचस्पी बढ़ी।
~~~~~~~~~~~~
धान
★ धान की बिजाई गत वर्ष से मामूली बढ़कर 9.74 लाख हेक्टेयर में की गयी, देश में 5 सालाना औसत दर 42.02 लाख हेक्टेयर है।
~~~~~~~~~~~~~~
मोटे अनाज
★ मोटे अनाज की बिजाई गत वर्ष से अधिक, ज्वार का एरिया 3.37 लाख हेक्टेयर उछलकर 17.73 लाख हेक्टेयर, मक्का का 34 हजार हेक्टेयर बढ़कर 6.87 लाख हेक्टेयर, जौ का 62 हजार हेक्टेयर बढ़कर 4.27 लाख हेक्टेयर में पहुंचा।
★ जौ बिजाई 5 सालाना औसत 5.63 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंची।
