जारी किये गये पहले रबी बिजाई आकड़े
03-Dec-2024 08:36 AM
जारी किये गये पहले रबी बिजाई आकड़े
★ जैसा आई ग्रेन इंडिया ने उम्मीद जताई थी आकड़े उसी प्रकार आ रहे हैं।
★ कुल रबी फसलों की बिजाई गत वर्ष से 17% बढ़ी। IMD के अनुसार 1 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक देश के 720 जिलों में से 64% में बारिश औसत से कम।
दलहन
★ कुल दलहन बिजाई गत वर्ष से 3.8 लाख हेक्टेयर अधिक।
★ चना बिजाई गत वर्ष से 4.13 लाख हेक्टेयर उछलकर 78.52 लाख हेक्टेयर, मसूर की 68 हजार बढ़कर 13.48 लाख हेक्टेयर, मटर की 11 हजार हेक्टेयर बढ़कर 7.54 लाख हेक्टेयर में की गयी।
★ उड़द व मूंग की बिजाई 28-28 हजार हेक्टेयर घटकर क्रमशः 2.21 व 0.22 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।
★ अन्य दलहन की बिजाई भी मामूली बढ़ी।
