जारी किये गये पहले रबी बिजाई आकड़े
03-Dec-2024 08:38 AM
जारी किये गये पहले रबी बिजाई आकड़े
★ जैसा आई ग्रेन इंडिया ने उम्मीद जताई थी आकड़े उसी प्रकार आ रहे हैं।
★ कुल रबी फसलों की बिजाई गत वर्ष से 17% बढ़ी। IMD के अनुसार 1 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक देश के 720 जिलों में से 64% में बारिश औसत से कम।
तिलहन
★ तिलहन के प्रति किसानों की नीरसता।
★ सीजन भर सरसों के भाव कमजोर पड़ने का असर बिजाई पर भी पड़ा, साथ ही मौसम भी गर्म जिससे दाने का अनुरण नहीं हो पाया।
★ बिजाई गत वर्ष से घटकर 75.85 हेक्टेयर पहुंची, गत वर्ष 80 लाख हेक्टेयर में बिजाई की गयी थी जबकि 5 सालाना औसत 79.16 लाख हेक्टेयर है।
★ मूंगफली की बिजाई गत वर्ष से 14 हजार हेक्टेयर घटकर 1.97 लाख हेक्टेयर में की गयी।
★ खरीफ सीजन में मूंगफली का बम्पर उत्पादन हुआ, भाव नीचे होने से किसानों की बिजाई के प्रति दिलचस्पी घटी।
★ सेफ्लावर, सूरजमुखी की बिजाई गत वर्ष से मामुली बढ़ी।
★ अलसी बिजाई जो गत वर्ष 1.93 लाख हेक्टेयर थी घटकर 1.88 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ सकल तिलहन बिजाई 4.3 लाख हेक्टेयर घटकर 80.55 लाख हेक्टेयर में की गयी।
