काजू व्यापार में बदलाव: वैश्विक उत्पादन में गिरावट और शुल्क का असर
23-May-2025 11:01 AM
काजू व्यापार में बदलाव: वैश्विक उत्पादन में गिरावट और शुल्क का असर
★ 2025–26 में वैश्विक काजू उत्पादन 2% घटकर 52.1 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024–25 में 52.88 लाख टन था।
★ कोट डीवोआर 12.5 लाख टन उत्पादन के साथ शीर्ष उत्पादक बना रहेगा।
★ भारत का उत्पादन इस साल 18% बढ़कर 7.25 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2024–25 में 6.15 लाख टन था।
★ भारत वैश्विक कच्चे काजू उत्पादन में 14% का योगदान देता है, लेकिन केवल 5% ही निर्यात करता है क्योंकि घरेलू खपत बहुत अधिक है—जो वैश्विक खपत का लगभग 31% है।
★ कंबोडिया का उत्पादन 4% घटकर 7.75 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि तंजानिया का उत्पादन 4.25 लाख टन पर स्थिर रहेगा। वियतनाम, जो दुनिया का सबसे बड़ा काजू प्रोसेसर है, उसका उत्पादन 10–15% घटकर 3 लाख टन रहने की उम्मीद है।
★ चीन ने 2024 में वियतनाम से रिकॉर्ड 1.15 लाख टन काजू आयात किए।
★ काजू की कीमतें तुलनात्मक रूप से कम होने के कारण चीन में इसकी मांग बढ़ रही है।
★ अमेरिका ने वियतनामी उत्पादों पर 46% टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे फिलहाल जुलाई तक स्थगित किया गया है। इस घोषणा से अमेरिका और वियतनाम के बीच व्यापार तनाव में था।
★ अभी फिलहाल 10% शुल्क लागू है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
