कल सरकार द्वारा मटर आयात पर 30% शुल्क लगाया गया
30-Oct-2025 08:52 AM
कल सरकार द्वारा मटर आयात पर 30% शुल्क लगाया गया
★ आई ग्रेन इंडिया ने अपनी कई रिपोर्ट में किसानों/उद्योग के पक्ष में दलहन आयात पर शुल्क लगाने की बात कही थी।
★ उपरोक्त तालिका में शुल्क से पहले व बाद के आयात पड़तल का हिसाब लगाया तो आयात से पहले पोर्ट पर लैंडिंग कास्ट करीब 34,950 रुपए आ रही थी 30% शुल्क के बाद यह बढ़कर 43,030 रुपए पहुंच रही है यानी आयात शुल्क के बाद प्रति टन 8,084 रुपए (प्रति क्विंटल 808.4 व प्रति किलो 8.1 रुपए) की कीमत बढ़ी।
★ मुंबई पोर्ट पर पहले पैरिटी 30 रुपए आ रही थी जो अब उल्टा डिसपैरिटी होकर 778 रुपए हुई यानी अब आयातित माल से 778 रुपए महंगा हुआ।
★ कानपुर बिल्टी की पैरिटी 80.3 रुपए आ रही थी जो अब डिसपैरिटी में बदलकर 728 रुपए आई यानी कानपुर मटर टैक्स के बाद आयातित माल से 728 रुपए महंगी पड़ रही है।
