कनाडा- फसल की स्थिति, उम्मीद से बेहतर

16-Jul-2025 09:07 AM

कनाडा- फसल की स्थिति, उम्मीद से बेहतर
★ दक्षिणी मैनिटोबा और दक्षिण-पूर्व सस्केचेवान में फसलें ठीक-ठाक। लेकिन दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम सस्केचेवान व दक्षिणी अल्बर्टा में हालात खराब और फसल को पर्याप्त वर्षा की ज़रूरत।
मटर और मसूर की स्थिति
★ मटर की फसल बेहतर दिख रही है और उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। पसहले वर्ष से उत्पादकता 1.7 बढ़कर 36.6 बुशल/एकड़ के साथ उत्पादन 4.2 लाख  टन बढ़कर 34 लाख टन से अधिक पहुँचने की उम्मीद।
★ मसूर उत्पादकता में आ सकता है कमी, उत्पादन पिछले वर्ष से 83,169 टन घटकर 23.5 लाख टन रह सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष लाल ★ मसूर का एरिया घटा है यानि लाल मसूर के उत्पादन में बड़ी कमी आ सकती है। 
★ केनोला उत्पादन 185.7 लाख तटन रहने की उम्मीद पिछले वर्ष से 5.5 लाख टन कम। 
★ वसंतकालीन गेहूं का उत्पादन पिछले वर्ष के लगभग बराबर रह कर 257 लाख टन पहुँच सकता है। 
★ जौ उत्पादन 2.2 लाख टन घटकर 76 लाख टन रह सकता है।