कनाडा और अमेरिका में मसूर की स्तिथि

20-Feb-2025 01:02 PM

कनाडा और अमेरिका में मसूर की स्तिथि
कनाडा
सीजन 2024-25:
★ निर्यात में तेज वृद्धि के साथ 21 लाख टन (LT) तक पहुंच सकता है। तुर्की और भारत से अच्छी डिमांड। 
★ कुल आपूर्ति अधिक होने से कैरी-आउट स्टॉक में वृद्धि की उम्मीद। 
★ 2024-25 के दौरान मसूर दाल की कीमतों पर दबाव बना रहेगा।  
★ जनवरी में बड़ी हरी मसूर की कीमत में $20/टन की वृद्धि हुई, जबकि सस्केच्वान में लाल मसूर की कीमतें $25/टन बढ़ीं।
★ नंबर 1 बड़ी हरी मसूर की कीमत नंबर 1 लाल मसूर की तुलना में $550/टन के प्रीमियम पर बनी रहने की संभावना है, जबकि 2023-24 में यह प्रीमियम $785/टन था।  
~~~~~~~~~~~~~~~
अमरीका
★ 2024-25 में अमरीका में मसूर (मुख्यतः हरी मसूर) का उत्पादन 9.36 लाख टन रहने का अनुमान, 2023-24 की तुलना में 72% अधिक। 
★ 2024-25 में कनाडाई मसूर दाल का निर्यात अमरीका के लिए घटकर 80 हजार टन रहने की संभावना है।  
~~~~~~~~~~~~~~
सीजन 2025-26:
कनाडा
★ कनाडा में बिजाई क्षेत्रफल मामूली रूप से बढ़कर 17.3 लाख हेक्टेयर परन्तु उत्पादन 2% घटकर 24 लाख टन रहने की उम्मीद। 
★ आपूर्ति और निर्यात बढ़कर क्रमशः 28 और 22 लाख टन रहने की उम्मीद। 
★ कैरी-आउट स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में मामूली रूप से कम होने की संभावना है।
★ वैश्विक आपूर्ति और कैरी-आउट स्टॉक में वृद्धि के अनुमान के कारण 2024-25 की तुलना में मसूर दाल की औसत कीमत में गिरावट की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~
क्या होगा भारत पर असर
★ मसूर आयात 31 मार्च 2025 तक किया जाना हैं, उम्मीद है कि आयात को अगले साल तक बढ़ाया जा सकता हैं।
★ पिछले वर्ष रिकॉर्ड मसूर का आयात किया गया और इस वर्ष भी आयात अच्छा।
★ घरेलू फसल भी अच्छी दिख रही हैं इस वर्ष उत्पादन 17 लाख टन पहुंचे की उम्मीद। 
★ बढ़ते आयात और उत्पादन से आपूर्ति सुगम बनी रहेगी।
★ बाज़ारों में विशेष तेजी की उम्मीद कम, अगर मटर आयात नियमों में बदलाव किया गया तो कीमतों को अवश्य सपोर्ट मिल सकता है।