कनाडा और अमेरिका में मटर की स्तिथि

20-Feb-2025 12:46 PM

कनाडा और अमेरिका में मटर की स्तिथि
कनाडा
सीजन 2024-25: 
★ निर्यात 24 लाख टन पर स्थिर रहने की उम्मीद। 
★ चीन और अमेरिका से कम मांग रही परन्तु बांग्लादेश निर्यात बढ़ा। 
★ आपूर्ति में वृद्धि और घरेलू खपत में कमी के कारण कैरी-आउट स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में बढ़कर 4.25 लाख टन होने का अनुमान। 
★ औसत मूल्य 2023-24 के स्तर से कम रहने की संभावना। 
★ जनवरी में पीली मटर की कीमत में $15/टन की वृद्धि हुई, जबकि सस्केच्वान में हरी मटर की कीमतें स्थिर।
★ हरी मटर की कीमतें पीली मटर की तुलना में $190/टन का प्रीमियम बनाए रखने की उम्मीद है, जबकि 2023-24 में यह अंतर $185/टन था।  
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अमेरिका
★ अमरीकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, अमरीका में सूखी मटर का उत्पादन 7.6 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2023-24 से 7% कम है।
★ 2024-25 में कनाडा से अमेरिका को सूखी मटर का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में कम हो रहा है और यह 1.2 लाख टन तक सीमित रहने की संभावना है।
~~~~~~~~~~~~~~~~
सीजन 2025-26:
कनाडा
★ 2024-25 की तुलना बिजाई में 2% बढ़कर 13.3 लाख हेक्टेयर होने की उम्मीद। 
★ उत्पादन में 2% वृद्धि के साथ 31 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है, जबकि आपूर्ति में 5% की वृद्धि होगी क्योंकि ऊँचे कैरी-इन स्टॉक के साथ-साथ उत्पादन भी बढ़ सकता है। 
★ निर्यात 24 लाख टन पर स्थिर रहने की उम्मीद। 
★ अंत में कैरी-आउट स्टॉक 4.8 लाख टन तक बढ़ने की संभावना है।
★ वैश्विक आपूर्ति में वृद्धि के कारण औसत मूल्य 2024-25 से कम रहने की उम्मीद है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
क्या होगा भारत पर असर
★ बिना शुल्क के मटर आयात 28 फरवरी 2025 तक किया जाना है, जिसमें अब केवल 8 दिन ही बचे हैं।
★ जितना सर्कुलर आने में देर होगी उतने बाजार बढ़ सकते हैं।
★ जैसा कि मंत्री ने कहा कि मटर आयात आगे जारी न करने के लिए कैबिनेट द्वारा जल्द ही फैसला लिया जायेगा, बाजार पूरी तरह सरकार के फैसले पर निर्भर।
★ अगर आयात नियमों में बदलाव किया जाता है तो केवल मटर ही नहीं अन्य दलहनों की कीमतों पर भी इसका असर पड़ सकता है।