कनाडा और अमेरिका में दलहनों की करते

25-Aug-2025 03:17 PM

कनाडा और अमेरिका में दलहनों की करते 
मटर
★ फसल कटाई की प्रगति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मटर बाजारों में लगातार नरमी देखी जा रही है, क्योंकि कई देशों के खरीदार आगे कीमतों में और गिरावट की उम्मीद में फिलहाल खरीदारी को टाल रहे हैं।
★ सप्ताह की शुरुआत तक कनाडा की कुल मटर फसल का लगभग 16% हिस्सा काटा जा चुका था, जबकि अमेरिका में आधे से ज्यादा फसल की कटाई पूरी हो चुकी थी।
★ वर्तमान उत्पादन अनुमानों के आधार पर, कनाडा में लगभग 4.98 लाख टन नई मटर की फसल उपलब्ध है, जबकि अमेरिका में करीब 4.77 लाख टन नई फसल तैयार।
~~~~~~~
मसूर में गुणवत्ता संबंधी चिंता
★ उत्तरी अमेरिका में मसूर की फसल की कटाई की रफ्तार असामान्य रूप से धीमी रहने के बावजूद, मसूर बाजारों में भाव स्थिर रखने में मुश्किलें आ रही हैं।
★ सप्ताह की शुरुआत तक सस्कैचेवान की मसूर फसल की केवल 12% कटाई पूरी हो पाई थी, जबकि 11% फसल सीधे हार्वेस्ट के लिए तैयार थी।
★ पिछले साल इसी समय तक आधी मसूर की फसल कटाई हो चुकी थी, जबकि पिछले पांच वर्षों का औसत लगभग 56% रहा है। इस साल मसूर की फसल कटाई की रफ्तार 1992 और 1993 के बाद से अब तक की सबसे धीमी मानी जा रही है।