खरीफ 2024-25 पहला उत्पादन अनुमान

06-Nov-2024 12:41 PM

खरीफ 2024-25 पहला उत्पादन अनुमान
★ चालू सीजन में मौसम ने दिया फसलों का पूरा साथ। मोटे अनाज को छोड़ अन्य सभी फसलों की बिजाई में बढ़ोत्तरी।
★ अच्छा पानी पड़ने से किसानों ने मोटे अनाज (जिनमें कम पानी की जरुरत होती है) को प्राथमिकता नहीं दी।
★ धान, मक्का, दलहन (उड़द को छोड़) और सोया के उत्पादन अधिक होने का दिया अनुमान।
★ धान उत्पादन गत वर्ष से 65.75 लाख टन उछलकर 1200 लाख टन, मक्का का 23 लाख टन बढ़कर 245 लाख टन, ज्वार का 6.85 लाख टन सुधरकर 22 लाख टन का दिया अनुमान
★ दलहनों में तुवर का उत्पादन 85 हजार टन सुधरकर 35 लाख टन, मूंग का 2.3 लाख टन उछलकर 13.83 लाख टन का दिया अनुमान।
★ उड़द उत्पादन में उल्लेखनीय तेजी नहीं दिखाई दी, इस समय तुवर व अरंडी को छोड़ अन्य सभी फसलों की जोरदार आवक हो रही है।
★ तिलहन फसलों में मूंगफली का उत्पादन मामूली बढ़कर 103.6 लाख टन रहने का अनुमान, सोया उत्पादन जो गत वर्ष 130.62 लाख टन था मामूली बढ़कर 133.6 लाख टन बताया गया।
★ सोया उत्पादन में उस अनुपात में वृद्धि नहीं दिखाई दी जितना अनुमान लगाया गया।
★ अरंडी फसल व बिजाई दोनों लेट होती है। बारिश समय पर पड़ने से किसानों का रुझान अन्य फसल पर पड़ा व एरिया घटा। कुल उत्पादन 15.53 लाख टन में सिमट सकता है जो गत वर्ष 19.6 लाख टन था।
★ तिल उत्पादन गत वर्ष से मामूली बढ़कर 4 लाख टन के आसपास के आकड़े दिए गये।
★ मोटे अनाज में बाजरा उत्पादन गत वर्ष से 2.88 लाख टन घटकर 93.75 लाख टन, रागी का 2.8 लाख टन गिरकर 14 लाख टन रहने के आकड़े दिए गये, कुल मोटे अनाज का भी इसी अनुपात में घटाया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Kharif 2024-25 first production estimate
★ In the current season, the weather supported the crops completely. There was an increase in sowing of all crops except coarse grains.
★ Due to good rainfall, farmers did not give priority to coarse grains (which require less water).
★ Production of paddy, maize, pulses (except urad) and soya is estimated to be higher.
★ Paddy production jumped 65.75 lakh tonnes from last year to 1200 lakh tonnes, maize increased by 23 lakh tonnes to 245 lakh tonnes, sorghum production improved by 6.85 lakh tonnes to 22 lakh tonnes.
★ In pulses, tuvar production improved by 85 thousand tonnes to 35 lakh tonnes, moong production jumped by 2.3 lakh tonnes to 13.83 lakh tonnes.
★ There was no significant increase in the production of urad, at this time, except for tuvar and castor, all other crops are receiving heavy arrivals.
★ In oilseed crops, the production of groundnut is estimated to increase marginally to 103.6 lakh tons, soya production which was 130.62 lakh tons last year was reported to increase marginally to 133.6 lakh tons.
★ There was no increase in soya production in the proportion that was estimated.
★ Both castor crop and sowing are late. Due to timely rains, farmers turned to other crops and the area decreased. Total production may be limited to 15.53 lakh tons which was 19.6 lakh tons last year.
★ Sesame production has increased marginally from last year and figures of around 4 lakh tons have been given.
★ In coarse grains, millet production has decreased by 2.88 lakh tons from last year to 93.75 lakh tons, Ragi production has decreased by 2.8 lakh tons to 14 lakh tons, total coarse grains production has also been reduced in the same proportion.