खाद्य महंगाई 6 सालों के निचले स्तर पर
16-Jul-2025 09:25 AM
खाद्य महंगाई 6 सालों के निचले स्तर पर
★ जून 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी 2019 के बाद सबसे कम
★ गेहूं में महंगाई दर जून में 5.44% रही, जो मई के 6.43% से कम है।
★ सरसों तेल और रिफाइंड तेल में महंगाई दर क्रमशः 18.28% और 23.55% रही, जिसका मुख्य कारण वैश्विक बाजार में कीमतों में तेजी है।
★ दालों में महंगाई लगातार पांचवें महीने घटी और जून में यह 11.76% कम हुई।
★ अगस्त 2024 में दालों की महंगाई दर 113% तक पहुंच गई थी।
★ तुवर दाल की कीमतों में 25.11% की गिरावट दर्ज की गई।
★ मसालों की महंगाई दर भी गिरावट पर है – सितंबर 2024 से इसमें लगातार कमी देखी जा रही है।
★ जून में यह 3.03% घटी, वहीं जीरा की कीमतों में 16% की गिरावट दर्ज हुई।
~~~~~~~~
★ अब सवाल यह उठता है कि महंगाई दर साल दर साल घट रही है तो क्या गेहूं, दालों पर लगी बंदिशों को हटाना चाहिए कि नहीं।
★ अभी हाल ही में DGMA के वाईस प्रेजिडेंट गौरव गुप्ता ने खुला पत्र लिखते हुए इन बंदिशों का हटाने की बात रखी थी।
★ खाद्य दर कम होने का एक और पहलु सामने आता है कि खाद्यानों के भाव कम है जिससे सीधे किसान प्रभावित हो रहे हैं।
