KLCE CPO साप्ताहिक रिपोर्ट (28 अप्रैल - 2 मई 2025)
03-May-2025 01:32 PM
KLCE CPO साप्ताहिक रिपोर्ट (28 अप्रैल - 2 मई 2025)
★ सीपीओ के भावों में इस सप्ताह लगातार गिरावट देखने को मिली।
★ मई कॉन्ट्रैक्ट 28 अप्रैल को 4136 पर खुला और हफ्ते के आखिरी दिन 2 मई को 3920 पर बंद हुआ, यानी कुल 216 की गिरावट रही।
★ जून कॉन्ट्रैक्ट 4054 से शुरू होकर 3906 पर बंद हुआ, जिसमें 148 की गिरावट आई।
★ जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 4024 से शुरू होकर 3880 पर बंद हुआ, यानी 144 नीचे गया।
★ इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण पाम की निर्यात उपलब्धता कमज़ोर रहना है।
~~~~~~~~~
CBOT और ICE Canola साप्ताहिक रिपोर्ट (28 अप्रैल - 2 मई 2025)
सोया ऑयल
★ सोया ऑयल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव रहा।
★ मई कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 49.26 से हुई और यह सप्ताह के अंत में 49.08 पर बंद हुआ।
★ जुलाई और अगस्त कॉन्ट्रैक्ट में भी इसी तरह की हल्की गिरावट दर्ज की गई।
सोयामील
★ सोयामील की कीमतों में पहले तेजी और फिर गिरावट रही।
★ मई कॉन्ट्रैक्ट 286.9 से शुरू होकर 290.2 पर बंद हुआ।
★ जुलाई और अगस्त कॉन्ट्रैक्ट में भी शुरुआत में गिरावट के बाद सुधार देखा गया।
सोयाबीन
★ सोयाबीन की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव रहा।
★ मई का भाव 1040 से शुरू होकर सप्ताह के अंत में $1052 पर बंद हुआ।
★ अन्य कॉन्ट्रैक्ट्स में भी हल्की बढ़त रही।
ICE कैनोला
★ कैनोला की कीमतों में पूरे सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव रहा।
★ मई कॉन्ट्रैक्ट $693.4 से शुरू होकर $693.3 पर बंद हुआ।
★ जुलाई और नवंबर कॉन्ट्रैक्ट में भी हल्की गिरावट के बाद मामूली बढ़त दर्ज हुई।
NYMEX क्रूड
★ क्रूड ऑयल में गिरावट और बाद में सुधार देखा गया।
★ मई कॉन्ट्रैक्ट 63.12 से शुरू होकर सप्ताह के अंत में $78.11 पर बंद हुआ।
★ डॉलर/रुपया विनिमय दर 85.21 से घटकर 84.47 तक आ गई।
