मलेशियाई पाम ऑयल निर्यात: ITS एजेंसी
05-May-2025 12:32 PM
मलेशियाई पाम ऑयल निर्यात: ITS एजेंसी
★ मलेशिया से अप्रैल 2025 में पाम ऑयल का कुल निर्यात 11.20 लाख मीट्रिक टन रहा, जो मार्च 2025 के 10.66 लाख मीट्रिक टन से 5.1% अधिक है।
पाम उत्पादों का निर्यात (मीट्रिक टन में):
★ RBD पाम ओलिन: अप्रैल में 3,26,250 टन रहा, मार्च की तुलना में 19.8% की बढ़त।
★ क्रूड पाम ऑयल: मामूली बढ़त के साथ 1,65,930 टन से 1,73,420 टन हुआ।
★ RBD पाम ऑयल: 92,460 टन से घटकर 99,320 टन हुआ।
★ RBD पाम स्टियरिन: 69,245 टन से बढ़कर 79,225 टन हुआ।
★ CPKO (क्रूड पाम कर्नेल ऑयल): बड़ी वृद्धि के साथ 12,200 टन से 31,700 टन हुआ।
★ PFAD (पाम फैटी एसिड डिस्टिलेट): 42,354 टन से 52,255 टन हुआ।
★ यूरोपीय यूनियन सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा, जहां निर्यात 2,65,808 टन से बढ़कर 3,36,891 टन पहुंचा (26.7% की बढ़त)।
★ भारत व उपमहाद्वीप में मार्च के 2,04,100 टन से घटकर अप्रैल में 1,62,830 टन (20.2% की गिरावट) हुआ।
★ चीन में 83,980 टन से घटकर 54,400 टन (35.2% की गिरावट) आया।
★ मार्च से अप्रैल के बीच 54.27 हज़ार टन की वृद्धि हुई।
