मानसून व उसका विभिन्न फसलों पर असर: तुवर

15-Apr-2026 08:32 AM

मानसून व उसका विभिन्न फसलों पर असर: तुवर
★ अभी हाल ही में मौसम विभाग ने कमजोर मानसून आने की रिपोर्ट दी जिसका असर बारिश पर निर्भर होने वाली फसलों पर पड़ सकता है।
★ कर्नाटक व महाराष्ट्र की कुल तुवर उत्पादन में हिस्सेदारी 67% रहती है।
★ दोनों राज्यों में लगभग 43% हिस्से में सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध है, शेष 57% हिस्सा बारिश पर निर्भर।
★ ऐसे में अगर बारिश न हुई तो उत्पादन में गिरावट आ सकती है।
★ कुल दलहनों की बात करें तो महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी कुल उत्पादन में 82% है और केवल मध्य प्रदेश में ही सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध अन्य राज्यों में औसत से कम।