*मौसम गर्म रहा तो गेहूं उत्पादकता पर पड़ सकता है असर*
20-Feb-2025 01:19 PM
★ भारत में इस महीने बढ़ते तापमान और कम बारिश के कारण गेहूं की फसल पर असर डाल सकती है।
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में वर्ष की शुरुआत से अब तक बारिश औसत से 80% कम बारिश रही।
★ एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले महीने तक गर्म और शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में गेहूं की कुल पैदावार प्रभावित होगी। यह निश्चित रूप से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।
★ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है, यदि फसल कम होती है, तो यह खाद्य कीमतों को नियंत्रित करने के सरकार के प्रयासों को कमजोर कर सकता है। साथ ही, यह 40% आयात शुल्क को कम करने या हटाने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है, जिससे आटा मिलों के लिए गेहूं आयात को आकर्षक बनाया जा सके।
★ कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 4 फरवरी तक गेहूं की बुआई 325 लाख हेक्टेयर में की गई थी, जो पिछले साल की तुलना में 2% अधिक है। गेहूं की कटाई मार्च में शुरू होती है।
★ कुल मिलकर गेहूं का भविष्य मौसम पर निर्भर।
