मौसम विभाग ने जनवरी में तापमान औसत से कम रहने की दी रिपोर्ट
02-Jan-2025 08:35 AM
मौसम विभाग ने जनवरी में तापमान औसत से कम रहने की दी रिपोर्ट
★ मध्य भारत में शीतलहर जारी रहने की सम्भावना।
★ विभाग के अनुसार जनवरी से मार्च तक बारिश औसत से 86% रह सकती है।
★ कई राज्यों जैसे कि पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान जो गेहूं, जौ, मटर, चना के प्रमुख उत्पादक राज्य है में तापमान रह सकता है ऊंचा, इन फसलों की बिजाई अक्टूबर से दिसंबर व कटाई अप्रैल से जून के दौरान होती है।
★ मौसम ऊंचा रहा तो फसलों की उत्पादकता पर पड़ सकता है असर। जबकि मध्य भारत में लम्बे समय तक शीतलहर जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा।
★ न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही वृद्धि, जिससे देश में कम ठण्ड व अधिक गर्मी हो रही है।
