मटर आयात पर लगा 30% आयात शुल्क।

30-Oct-2025 08:53 AM

मटर आयात पर लगा 30% आयात शुल्क। 
★ आज कस्टम विभाग ने 29 अक्तूबर 2025 को दो अधिसूचनाएं जारी की हैं — अधिसूचना संख्या 46/2025 और 47/2025।
★ पहली अधिसूचना संख्या 46/2025 के अनुसार, 1 नवंबर 2025 या उसके बाद बिल ऑफ लोडिंग (BL) तिथि वाले सभी आयातों पर कुल 30% (BCD + AIDC सहित) आयात शुल्क लागू होगा।
★ पहले यह दर शून्य था। 
★ दूसरी अधिसूचना संख्या 47/2025 के अनुसार, शून्य शुल्क का लाभ अब केवल उन आयातों पर लागू होगा जिनका बिल ऑफ लोडिंग 31 अक्तूबर 2025 या उससे पहले का है।
★ पहले यह सीमा 31 मार्च 2026 तक थी।
★ 1 नवंबर 2025 या उसके बाद के बिल ऑफ लोडिंग वाले पीली मटर के आयात पर 30% शुल्क लगेगा, जबकि 31 अक्तूबर 2025 या उससे पहले के बिल ऑफ लोडिंग वाले आयात पर शुल्क शून्य रहेगा।