News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका में मटर, मसूर और चना बुवाई रुझान: USDA रिपोर्ट
06-Apr-2026 09:28 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका में मटर, मसूर और चना बुवाई रुझान: USDA रिपोर्ट
★ USDA की सीडिंग इंटेंशन रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में दलहन फसलों के रकबे में मिश्रित रुझान देखने को मिल रहे हैं।
मटर
★ अमेरिका में मटर का रकबा मामूली घटकर 12 लाख एकड़ से 11.9 लाख एकड़ रहने का अनुमान है। उम्मीद से कम गिरावट ने बाजार को चौंकाया है। महंगे इनपुट के बावजूद किसान बेहतर रिटर्न की उम्मीद में मटर की खेती बनाए रख सकते हैं।
~~~~~~
मसूर
★ हरी मसूर का रकबा तेजी से घटकर 11 लाख एकड़ से 8.54 लाख एकड़ रहने का अनुमान है। यदि औसत उत्पादन रहा, तो कुल उत्पादन 4.92 लाख टन से घटकर करीब 3.37 लाख टन रह सकता है। मांग कमजोर रहने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
~~~~~~~
काबुली चना
★ चना के रकबे में भी गिरावट की संभावना है।
★ अमेरिका में रकबा लगभग 13% घटकर 5.73 लाख एकड़ से 5.01 लाख एकड़ रह सकता है। कनाडा और अमेरिका मिलाकर कुल रकबा करीब 3% घटकर 11.1 लाख से 10.8 लाख एकड़ रहने का अनुमान है।
★ बढ़ते स्टॉक और कमजोर कीमतों के चलते दलहन फसलों में बुवाई घटने की प्रवृत्ति देखी जा रही है, हालांकि मटर में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित रहने की संभावना है।
