News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद: कृषि मंत्री

15-Jan-2026 11:14 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद: कृषि मंत्री
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी सीजन में देश का गेहूं उत्पादन पिछले वर्ष के रिकॉर्ड 1179.4 लाख टन से अधिक रहने की संभावना है।
★ सरकार का कहना है कि इस बार गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ा है और फसल की स्थिति सामान्य से बेहतर बनी हुई है।
★ ICAR के अनुसार गेहूं की बुवाई 330 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई है, जो पिछले साल से ज्यादा है।
★ अगर मौसम अनुकूल बना रहा, तो कुल गेहूं उत्पादन 1200 लाख टन के आसपास भी पहुंच सकता है।
★ कुल मिलाकर, चालू सीजन में गेहूं की उपलब्धता अच्छी रहने और उत्पादन नया रिकॉर्ड बनाने की संभावना मजबूत बताई जा रही है।
★ जिसका सीधा असर आगामी नई फसल की कीमतों पर पड़ सकता है।