News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत द्वारा पीली मटर पर 30% आयात शुल्क लगाने का असर
30-Oct-2025 10:36 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत द्वारा पीली मटर पर 30% आयात शुल्क लगाने का असर
★ भारत ने 1 नवंबर 2025 या उसके बाद की बिल ऑफ लोडिंग (BL) तिथि वाली पीली मटर की सभी खेपों पर 30% आयात शुल्क लगाया है।
★ कनाडा को भारतीय बाजार की सख्त ज़रूरत थी क्योंकि चीन ने पहले ही अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। अब कनाडा अपने दो सबसे बड़े बाजारों — भारत और चीन — दोनों में उच्च आयात शुल्क का सामना करेगा।
★ चीन ने मार्च 2025 में कनाडा की मटर पर 100% शुल्क लगाया था।
★ इन व्यापारिक अवरोधों का असर पीली मटर की कीमतों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में कीमतें 34% तक गिर चुकी हैं।
★ संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में स्प्लिट पी (फूटी मटर) के लिए बाजार हैं, लेकिन कनाडा के पास पर्याप्त प्रसंस्करण क्षमता नहीं है।
★ अब पीली मटर का बड़ा हिस्सा चारे (फीड) के रूप में उपयोग होगा, जिससे जौ जैसी प्रतिस्पर्धी फीड फसलों की कीमतें और नीचे जा सकती हैं।
★ पहले से ही अमेरिकी मक्का की भारी फसल के कारण फीड फसलों पर दबाव है।
★ पीली मटर की कीमतें पहले से ही बहुत नीचे हैं और संभवतः और अधिक नहीं गिरेंगी, लेकिन फीड बाजार में उन्हें इन्हीं दामों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी।
~~~~~~~~~~
भारत पर असर
★ यह भारतीय दलहन उद्योग के लिए राहत भरी खबर है।
★ वैसे, कनाडा से भारत के लिए काफी बड़ी मात्रा में माल पहले ही निकल चुका है, इसलिए जो माल आ रहा है उसकी चिंता की आवश्यकता नहीं है।
★ बल्कि यह सोचना चाहिए कि अगर और माल निकलता तो क्या स्थिति होती।
★ अब केवल मटर ही नहीं, बल्कि अन्य दलहनों की कीमतों में भी तेजी आने की संभावना है।
