News Capsule/न्यूज कैप्सूल: CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन अनुमान

15-Jan-2026 11:00 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन अनुमान 
★ कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 2025-26 सीजन के लिए कपास उत्पादन अनुमान 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर 317 लाख गांठ कर दिया है। महाराष्ट्र और तेलंगाना में उम्मीद से बेहतर उत्पादन रहा।
★ CAI के अनुसार इस सीजन के अंत में कपास का सरप्लस 122.59 लाख गांठ रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से करीब 56 प्रतिशत ज्यादा है।
★ घरेलू खपत घटकर 305 लाख गांठ रहने की संभावना है, जबकि ड्यूटी-फ्री आयात विंडो के कारण आयात बढ़कर 50 लाख गांठ तक पहुंच सकता है।
★ कपास निर्यात का अनुमान घटाकर 15 लाख गांठ कर दिया गया है।
★ ध्यान देने वाली बात है कि उत्पादन पिछले वर्ष से कम रहा और साथ ही अब कपास आयात पर शुल्क भी लग रहा है। 
★ भविष्य में कपास की कीमतों में तेजी की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।