News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं खरीद सीजन 2026 शुरू – लक्ष्य 303 लाख टन

01-Apr-2026 05:15 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं खरीद सीजन 2026 शुरू – लक्ष्य 303 लाख टन
★ केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद सीजन की शुरुआत कर दी है और अब तक लगभग 18 हजार टन खरीद हो चुकी है। इस साल कुल 303 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
★ राजस्थान से सबसे ज्यादा शुरुआती खरीद (~17,800 टन), उत्तर प्रदेश से केवल 65 टन खरीद और अन्य राज्यों में खरीद अभी धीमी।
★ मंडियों में दाम MSP ₹2,585 से नीचे चल रहे।
★ मौसम (बारिश, ओलावृष्टि, गर्मी) से फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है 
★ अगर बाजार भाव कमजोर रहे या मौसम खराब रहा, तो सरकार के लिए 303 लाख टन खरीद लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है।