News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कैलिफ़ोर्निया से भारत को घटा बादाम निर्यात
22-Nov-2025 11:10 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कैलिफ़ोर्निया से भारत को घटा बादाम निर्यात
★ कैलिफ़ोर्निया बादाम के निर्यात में इस सीजन भारत की खरीद काफी कमजोर रही है।
★ अगस्त–अक्टूबर 2025 में भारत को शिपमेंट 29% घटकर 33021.52 मीट्रिक टन रह गई, जो 24-25 से 28.7 % कम है । हालांकि अमेरिकी उत्पादक का कहना है कि भारत में मांग मजबूत है और आने वाले महीनों में बड़े शिपमेंट संभव हैं।
★ यूरोप में मांग तेज है, खासकर स्पेन, जर्मनी और इटली में, जहाँ शिपमेंट दोगुनी या डबल-डिजिट बढ़त पर हैं। इसके विपरीत, UAE और तुर्की की खरीद घटी है। दक्षिण–पूर्व एशिया, विशेषकर वियतनाम, तेज गति से US बादाम आयात कर रहा है।
★ अमेरिका में स्टॉक पिछले साल से 8% कम है और मौसम के कारण प्रोसेसिंग धीमी है।
★ यदि भारत की खरीद अचानक बढ़ती है, तो आने वाले महीनों में सप्लाई टाइट होने की संभावना बन सकती है।
