News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन बाजार
15-Jan-2026 11:13 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन बाजार
मटर
★ इस सप्ताह चीन और कनाडा के बीच होने वाली बैठकों पर कनाडाई मटर बाज़ार निर्भर। कुछ सकारात्मक विकास की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल स्थिति ★ अनिश्चित बनी हुई है। यदि चीन द्वारा लगाए गए 100 प्रतिशत टैरिफ में कटौती होती है, तो दामों में हल्का सुधार संभव है। चालू मार्केटिंग वर्ष में आपूर्ति अभी भी काफी अधिक।
★ पीली मटर की कीमतें इस समय 6.75–7.00 डॉलर प्रति बुशल (पिक-अप) चल रही हैं।
★ हरी मटर 10.00 डॉलर प्रति बुशल पर कारोबार कर रही है।
★ मैपल मटर की कीमत किस्म के अनुसार 9.50–11.00 डॉलर प्रति बुशल के बीच बताई जा रही है।
~~~~~~~
काबुली चना
★ इस सप्ताह चने में सौदे धीरे-धीरे हो रहे हैं और खरीदारों की रुचि में हल्की बढ़ोतरी दिखी है। दामों में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन जिन लॉट्स में 9 मिमी साइज का अनुपात ज्यादा है, उन पर खरीदार खास रुचि दिखा रहे हैं।
★ फरवरी–मार्च डिलीवरी के लिए #2 काबुली चना लगभग 0.26 डॉलर प्रति पाउंड (FOB फार्म) बोला जा रहा है। यदि माल में 40 प्रतिशत या उससे अधिक ★ 9 मिमी साइज है, तो भाव में 1 सेंट प्रति पाउंड अतिरिक्त मिल सकता है।
★ फीड और सैंपल क्वालिटी का बाजार 0.08–0.15 डॉलर प्रति पाउंड के दायरे स्थिर।
★ फिलहाल नई फसल के कोई भाव सामने नहीं आए हैं, लेकिन संभावना है कि अगले साल भी चने का रकबा मजबूत बना रह सकता है।
~~~~~~~
मसूर
★ वेस्टर्न कनाडियन क्रॉप प्रोडक्शन शो से इस सप्ताह मसूर बाजार में कोई बड़ी नई खबर नहीं आई है। दाम लगभग स्थिर हैं।
★ स्पॉट बाजार में #2 लाल मसूर के भाव 23 सेंट प्रति पाउंड (डिलीवर्ड) तक पहुंचे हैं।
★ छोटी हरी मसूर की #1 क्वालिटी लगभग 20 सेंट प्रति पाउंड बोली जा रही है।
★ कुछ खरीदार #2 छोटी हरी मसूर में 17 सेंट प्रति पाउंड पर रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन खरीदार सीमित।
★ बड़ी हरी मसूर के #2 स्पेसिफिकेशन पर भाव 27 सेंट प्रति पाउंड (डिलीवर्ड) तक बताए जा रहे हैं, हालांकि कुछ खरीदार इससे 1–2 सेंट कम भी बोल रहे हैं।
जनवरी–फरवरी की शिपमेंट पहले से बुक।
★ कुल मिलाकर, वैश्विक स्तर पर आपूर्ति ज्यादा होने के कारण, जब तक कोई बड़ा आपूर्ति-संबंधी घटनाक्रम नहीं होता, तब तक बाजार में सुधार की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है।
