News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा- दलहन बाज़ार अपडेट
05-Feb-2026 12:13 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा- दलहन बाज़ार अपडेट
मसूर
★ कीमतें पिछले सप्ताह के स्तर पर स्थिर।
★ बड़ी हरी मसूरकरीब $0.26 प्रति पाउंड, X-3 बड़ी हरी मसूर लगभग $0.22 प्रति पाउंड, छोटी हरी मसूर #1 करीब $0.20 प्रति पाउंड चल रही हैं।
★ पुरानी लाल मसूर #2 मजबूत और इसके भाव करीब $0.25 प्रति पाउंड (डिलीवर्ड) बताए जा रहे हैं।
★ नई फसल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है।
★ बड़ी हरी मसूर (No. 2) $0.24 प्रति पाउंड,, छोटी हरी मसूर (No. 1) $0.20 प्रति पाउंड और लाल मसूर (No. 2) $0.20 प्रति पाउंड पर उपलब्ध।
~~~~~~~
मटर
★ चीन की ओर से टैरिफ राहत की खबर के बाद मटर की कीमतों में जो तेजी आई थी, वह अब ठहर गई है।
★ पीली मटर के भाव $8.00–$8.30 प्रति बुशल (डिलीवर्ड) बताए जा रहे हैं, जबकि हरी मटर $10.00–$10.50 प्रति बुशल (पिक-अप) पर कारोबार कर रही है।
★ हालांकि चीन की वापसी से कुछ आपूर्ति खपने में मदद मिलेगी, लेकिन ऊंचे स्टॉक स्तर कीमतों पर दबाव बनाए रख सकते हैं।
★ नई फसल के भाव अभी साफ नहीं।
~~~~~~~~
काबुली चना
★ इस सप्ताह भी चना बाज़ार में सुस्ती बनी हुई है। कीमतों में न तो कोई बड़ी तेजी दिखी और न ही तेज गिरावट।
★ पुरानी फसल का No. 2 चना करीब $0.27 प्रति पाउंड (FOB फार्म) पर कारोबार कर रहा है, जिसमें न्यूनतम 30% 9 मिमी और अधिकतम 20% 7 मिमी साइज शामिल है।
★ कुल आपूर्ति अधिक होने के कारण निकट भविष्य में कीमतों में मजबूत बढ़त की संभावना कमजोर नजर आ रही है।
