News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खरीफ-दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद मात्रा का आवंटन

28-Oct-2025 10:23 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खरीफ-दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद मात्रा का आवंटन 
★ केंद्र सरकार ने सोमवार को मूंग, उड़द, तूर (अरहर) और सोयाबीन जैसी दालों व तिलहनों की खरीद के लिए ₹15,000 करोड़ से अधिक की योजना को मंजूरी दी।
★ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में खरीफ 2025–26 के तहत यह खरीद मंजूर की गई है।
★ मध्य प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना (PDPS) के तहत 22.21 लाख टन सोयाबीन को कवर करने की योजना है, जिस पर ₹1,775 करोड़ खर्च होंगे। किसानों को औसतन ₹800 प्रति क्विंटल का अंतर भुगतान मिलेगा।
★ महाराष्ट्र में 33,000 टन मूंग, 3.25 लाख टन उड़द और 18.50 लाख टन सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी गई है।
★ तेलंगाना में 4,430 टन मूंग और ओडिशा में 18,470 टन तूर की खरीद होगी।
★ देशभर में वर्तमान औसत मंडी भाव एमएसपी से काफी नीचे हैं, जिसके चलते सरकारी खरीद बढ़ सकती हैं। 
★ जितनी खरीद बढ़ेगी उतना आगे चल कर जब यह माल बेचा जायेगा तो व्यापारियों को परेशानी होगी, हालाँकि अभी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने से कीमतें मामूली बढ़ सकती हैं।