News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी फसलों को बारिश की जरुरत
15-Jan-2026 11:25 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी फसलों को बारिश की जरुरत
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को समाप्त सप्ताह में देश में औसतन 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 3.5 मिमी से 73 प्रतिशत कम है।
★ 1 जनवरी से 14 जनवरी के बीच कुल 1.8 मिमी वर्षा हुई, जो इस अवधि की सामान्य 6.7 मिमी बारिश से भी 73 प्रतिशत कम रही।
★ क्षेत्रवार स्थिति में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह कोई बारिश नहीं हुई।
★ उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा सामान्य से 99 प्रतिशत कम रही, जबकि मध्य भारत में भी बारिश 99 प्रतिशत कम दर्ज की गई।
★ इसके विपरीत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से 113 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई और वहां 4.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
★ देश के 36 मौसम उप-मंडलों में से 23 में कोई बारिश नहीं हुई। सात उप-मंडलों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई।
★ एक उप-मंडल में कम और एक में अधिक बारिश हुई, जबकि चार उप-मंडलों में बहुत अधिक वर्षा दर्ज की गई।
★ कुल मिलाकर, जनवरी के पहले पखवाड़े में देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की भारी कमी देखने को मिली है।
★ इस समय गेहूं, चना, मसूर, मक्का, जीरा, धनिया, अजवाइन को पानी से सख्त जरुरत।
★ अगर बारिश न हुई तो उत्पादकता में आ सकती है गिरावट।
