News Capsule/न्यूज कैप्सूल: देश में मानसून कमजोर, 22 जून तक वर्षा सामान्य से 43% कम
23-Jun-2026 10:26 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: देश में मानसून कमजोर, 22 जून तक वर्षा सामान्य से 43% कम
★ भारत में सोमवार को 3.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 6.8 मिमी की तुलना में 52% कम रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 1 से 22 जून के दौरान देश में कुल 60.6 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य 106 मिमी से 43% कम है।
★ सोमवार को देश के सभी चार प्रमुख क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रही। मध्य भारत में वर्षा 79% कम, उत्तर-पश्चिम भारत में 55% कम, दक्षिण ★ प्रायद्वीपीय भारत में 47% कम और पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत में 18% कम दर्ज की गई।
★ देश के 36 मौसम उप-विभागों में से 18 में 'अत्यधिक कमी' और 12 में 'कमी' श्रेणी की वर्षा दर्ज की गई। केवल 4 उप-विभागों में सामान्य वर्षा हुई, जबकि एक में अधिक और एक में अत्यधिक अधिक वर्षा दर्ज की गई।
